बुजुर्ग की संदिग्ध मौत: परिजनों ने हत्या का आरोप लगा थाने के सामने लगाया जाम, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

बुलंदशहर

बुलंदशहर  डिबाई क्षेत्र के नरौरा थानांतर्गत रूपसपुर गांव में रविवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग यादराम पुत्र मेद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर  डिबाई क्षेत्र के नरौरा थानांतर्गत रूपसपुर गांव में रविवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग यादराम पुत्र मेद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुजुर्ग का शव उनके खेत में मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नरौरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच के लिए बुलंदशहर से फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को नरौरा थाने के सामने रखकर सड़क जाम कर दी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे हत्या का मामला बताया है। उनका आरोप है कि घटना के वक्त मृतक के पास कोई मोबाइल नहीं था, तो पोस्टमार्टम के दौरान शव के पास मोबाइल कहां से बरामद हुआ? इस रहस्यमयी बिंदु की गहन जांच होनी चाहिए।

जाम की सूचना पर एसडीएम मनीष कुमार, सीओ मधुप कुमार और थाना प्रभारी भुवनेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ होगी और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.