महराजगंज
महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना सिंदुरिया पर दर्ज मु0अ0सं0 127/2026 के तहत एक पीड़ित ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा की गई विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2)(m) और 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध सिद्ध पाया गया।
शनिवार, 13 जून 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर सिंदुरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन (28 वर्ष), पुत्र जगन्नाथ, निवासी ग्राम मुंडेरा खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।












