बुलंदशहर
बुलंदशहर क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से ककोड़ में एक विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से ककोड़ में एक विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्य रूप से शिरकत कर जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम दीपक पाल, नायब तहसीलदार हेमंत चौधरी और ककोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक सर्जेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने राजस्व, बिजली कटौती, जर्जर सड़कों, जल निकासी और कानून व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह का बयान
“प्रदेश सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी प्रशासनिक अधिकारी जनहित के मामलों में संवेदनशीलता बरतें और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों को अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों और शिकायतों का नियमानुसार जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।












