बलिया
बलिया आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को जनपद में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को जनपद में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस का मुख्य एवं भव्य कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे से 08:00 बजे तक पुलिस लाइन परिसर में आयोजित होगा, जहां सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इसके अलावा, योग दिवस को जनपद के हर गांव, हर स्कूल, हर ब्लॉक और हर तहसील स्तर पर जन-भागीदारी के साथ मनाया जाएगा।
स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होंगे विशेष आयोजन
बैठक के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी
शिक्षा विभाग
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए।
नगर निकाय
सभी नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों को सफाई और आयोजन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
जन-जागरूकता
आयुर्वेदिक अधिकारी को सभी ग्राम पंचायतों में होर्डिंग्स और व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ ओजस्वी राज सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।













