हापुड़
हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र में एक केमिकल स्टोर में रखा ब्लेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के धौलाना क्षेत्र में एक केमिकल स्टोर में रखा ब्लेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा। ब्लेंडर फटते ही स्टोर में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आसमान में काले धुएं का गुबार छाने से आसपास हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। केमिकल की आग होने के कारण पानी से काबू पाना मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने फोम और विशेष पाउडर का इस्तेमाल कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि स्टोर मालिक हादसे से ठीक पहले बाहर गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, स्टोर में रखा लाखों का माल और मशीनें जलकर राख हो गईं।
फायर अफसर सचिन बालियान का बयान
“प्रथम दृष्टया ब्लेंडर ओवरहीट होने से यह ब्लास्ट हुआ। स्टोर में फायर सेफ्टी के इंतजाम अधूरे थे। जल्द ही जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा उपकरणों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मानकों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।”













