लखीमपुर खीरी: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, मां ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा थाना क्षेत्र के डुडवा गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से 23 वर्षीय युवक अर्पित सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा थाना क्षेत्र के डुडवा गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से 23 वर्षीय युवक अर्पित सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब मृतक की मां रिंकी देवी ने अर्पित के बचपन के दोस्त महेंद्र शुक्ला पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का सीधा आरोप लगाया।

पुलिस के मुताबिक, अर्पित अपने दोस्त महेंद्र के खेत में ट्रैक्टर से गन्ना जोत रहा था। इसी दौरान ऊंची सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया। महेंद्र उसे तुरंत बिजुआ सीएचसी ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की आगामी 21 नवंबर को शादी होने वाली थी।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रोहित दुबे और भारी पुलिस बल ने परिजनों को काफी समझाया। आखिरकार, रात करीब 3 बजे परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.