बुलंदशहर में 3200 मीट्रिक टन यूरिया की रेक पहुंची, किसानों को मिली बड़ी राहत, एक सप्ताह में सभी समितियों पर होगी उपलब्ध

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले के किसानो के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है।जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जिले के किसानो के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 3200 मीट्रिक टन यूरिया से लदी एक विशेष रेक 8 जून को बुलंदशहर रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी है। मानसून के मौसम में खरीफ फसलों की बुवाई और विकास के लिए यूरिया की मांग तेजी से बढ़ गई थी, जिसके चलते किसानों में चिंता का माहौल था।

कृषि विभाग ने आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए रेक से उतारी गई यूरिया को 9, जून से जिले की सभी सहकारी समितियों और अधिकृत निजी विक्रेताओं तक भेजने का काम शुरू कर दिया है। विभाग का लक्ष्य है कि एक सप्ताह के भीतर जिले के हर ब्लॉक और हर समिति पर किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध हो जाए।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और निर्धारित मूल्य पर ही खाद खरीदें। कालाबाजारी और अधिक मूल्य वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय टीमें समितियों पर लगातार निगरानी रखेंगी। अधिकारियों का मानना है कि यूरिया की नई खेप से जिले में धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई का काम बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकेगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.