सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा क्षेत्र में नवजात शिशु की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को नया शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा क्षेत्र में नवजात शिशु की मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को नया शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का गंभीर आरोप है कि प्रसव और उपचार के दौरान बड़े पैमाने पर लापरवाही और अनियमितताएं बरती गईं, जिसके कारण उनके बच्चे की जान गई।
दूसरी ओर, मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने मीडिया को बताया कि समाचार माध्यमों से मामला संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत एक्शन लिया था। इस संबंध में पहले ही मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। मामले की तह तक जाने के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन भी कर दिया गया है।
सीएमओ ने स्पष्ट किया कि समिति की रिपोर्ट आते ही तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की इस रिपोर्ट पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हुई हैं।
पीबीसी भदोही ने जीता इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब, फरहान को मिली ई-बाइकhttps://t.co/IfRjC3nWgp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 10, 2026













