सहारनपुर: ऑनलाइन मंगाया पनीर रोल, आ गया चिकन; युवक ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगा दर्ज कराई शिकायत

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से खाना ऑर्डर करना सहारनपुर के एक युवक के लिए विवाद का कारण बन गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से खाना ऑर्डर करना सहारनपुर के एक युवक के लिए विवाद का कारण बन गया। एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसने ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए शुद्ध शाकाहारी ‘पनीर रोल’ ऑर्डर किया था, लेकिन रेस्टोरेंट और डिलीवरी पार्टनर की लापरवाही के कारण उसे मांसाहारी ‘चिकन रोल’ डिलीवर कर दिया गया।

पीड़ित युवक ने बताया कि वह ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखता है और पूर्णतः शाकाहारी है। गलती से चिकन रोल की डिलीवरी होने और उसका सेवन अनजाने में होने की आशंका के कारण उसकी और उसके परिवार की धार्मिक भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई हैं। युवक ने इस कृत्य को बड़ी लापरवाही बताते हुए संबंधित फूड कंपनी और रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी शुद्धता और शाकाहारी उपभोक्ताओं के अधिकारों को लेकर बहस छिड़ गई है। दूसरी ओर, संबंधित फूड एजेंसी और रेस्टोरेंट पक्ष का कहना है कि वे मामले की आंतरिक जांच कर रहे हैं। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग शिकायत के आधार पर तथ्यों की पड़ताल में जुटे हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.