बुलंदशहर
भारतीय किसान संघ, जिला बुलंदशहर के समस्त खंड अध्यक्षों, मंत्रियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि संगठन द्वारा पूर्व में वितरित किए गए प्रपत्रों को भरकर जमा करने की अंतिम तिथि आज निर्धारित की गई है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय किसान संघ, जिला बुलंदशहर के समस्त खंड अध्यक्षों, मंत्रियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि संगठन द्वारा पूर्व में वितरित किए गए प्रपत्रों को भरकर जमा करने की अंतिम तिथि आज निर्धारित की गई है। आप सभी से पुनः विनम्र आग्रह है कि अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित प्रपत्रों को पूर्ण एवं सटीक जानकारी के साथ आज शाम तक अवश्य भरकर जिला कार्यालय को भेज दें।
यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आगामी लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रतिनिधि सभा की तैयारी के लिए इन प्रपत्रों में प्राप्त समस्त आंकड़ों, कार्यकर्ताओं की सूची एवं क्षेत्रीय रिपोर्ट को टाइप करके व्यवस्थित रूप में संकलित करना आवश्यक है। यदि प्रपत्र समय पर प्राप्त नहीं होंगे तो जिले की रिपोर्ट तैयार करने में विलंब होगा, जिससे बुलंदशहर जिले का प्रतिनिधित्व और संगठन की स्थिति कमजोर पड़ सकती है।
अतः सभी पदाधिकारी अपने-अपने खंड के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रपत्र छूटे नहीं। संगठन की शक्ति हमारी अनुशासन और समयबद्धता में निहित है। किसान हितों की रक्षा और उनकी आवाज को शासन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। किसी भी प्रकार की शंका, समस्या या सहायता के लिए आप सीधे जिला अध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं।
महेश चंद्र लोधी
जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, बुलंदशहर
मोबाइल: 9917469714
महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरब्रिज के पास बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/9uhGTLhe2W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 9, 2026













