औरैया: कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, 1 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने जलोखर रोड से घेराबंदी कर अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अमियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है।

मुखबिर की सूचना पर जलोखर रोड के पास घेराबंदी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। शनिवार को कोतवाली औरैया पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जलोखर रोड पर स्थित नर्सरी से करीब 50 कदम पहले घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को रोक लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास मौजूद एक झोले से पैकेट में पैक कुल 1.080 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।

बरमूपुर गांव का रहने वाला है तस्कर, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान ओमकार पुत्र कृष्ण गोपाल, निवासी ग्राम बरमूपुर, थाना कोतवाली औरैया, जनपद औरैया के रूप में हुई है।

विधिक कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मौके से की गई गिरफ्तारी और भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त ओमकार के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या (मु०अ०सं०) 363/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक व अदालती कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली जांबाज पुलिस टीम

इस सराहनीय और सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली कोतवाली औरैया की टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली औरैया

उ०नि० जितेंद्र कुमार तिवारी थाना कोतवाली औरैया

उ०नि० मो० शकील खान थाना कोतवाली औरैया

कांसटेबल 1218 रोहित थाना कोतवाली औरैया

कांसटेबल 28 रिंकू कुमार थाना कोतवाली औरैया

कांसटेबल 1161 देवीराम थाना कोतवाली औरैया

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.