बुलंदशहर
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजघाट न्याय पंचायत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजघाट न्याय पंचायत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी सहित स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने पौधे रोपित कर धरती को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
अंधाधुंध कटान पर जताई चिंता, लगाए गए अशोक व अन्य पौधे
राजघाट न्याय पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत परिसर में अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इस दौरान वनों की लगातार हो रही कटाई पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने कहा
“आज विकास की अंधी दौड़ में जिस तीव्र अनुपात से पेड़ काटे जा रहे हैं, उस अनुपात में नए पौधे नहीं लगाए जा रहे हैं। यही कारण है कि मौसम चक्र बिगड़ रहा है और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याएं खड़ी हो रही हैं। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।”
प्रकृति से ऑक्सीजन पानी है, तो वृक्ष लगाना अनिवार्य: जितेंद्र कुमार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेक्रेटरी जितेंद्र कुमार ने प्रत्येक नागरिक से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अवश्य लगाना चाहिए और केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि यदि प्रकृति से निरंतर शुद्ध ऑक्सीजन पानी है, तो धरती पर हरे-भरे वृक्षों का होना अनिवार्य है।
इस पूरे गरिमामयी और पर्यावरण हितैषी कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिओम कुमार, बिक्की कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा और पंचायत स्तर के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा का जिम्मा लिया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ ली।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













