बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद शिकारपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर पालिका गेट पर धरना दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद शिकारपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर पालिका गेट पर धरना दिया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में सड़कों की हालत जर्जर है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। धरने पर बैठे किसानों ने नगर पालिका चेयरपर्सन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तत्काल सड़क बनवाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने की वजह से नगर पालिका गेट पर कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित रहा।
फिलहाल नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बलिया: दोकटी पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध असलहा बरामदhttps://t.co/EX80LVOwbx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













