बुलंदशहर
बुलंदशहर, स्याना मै शनिवार को भारतीय किसान संघ, बुलंदशहर के उपाध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में भारतीय किसान संघ ने जिले में आम के बागों में तेजी से फैल रही सूखने की बीमारी पर गहरी चिंता जताई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर, स्याना मै शनिवार को भारतीय किसान संघ, बुलंदशहर के उपाध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में भारतीय किसान संघ ने जिले में आम के बागों में तेजी से फैल रही सूखने की बीमारी पर गहरी चिंता जताई है। संघ का कहना है कि समय रहते रोकथाम न हुई तो किसान आर्थिक नुकसान के साथ अपने बागों से भी हाथ धो बैठेंगे।
शनिवार को किसान संघ के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर प्रभावित बागों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि कई क्षेत्रों में आम के पेड़ अचानक सूख रहे हैं और पत्तियां झड़ रही हैं।
किसान संघ ने मांग की कि बीमारी की वैज्ञानिक जांच के लिए कृषि विज्ञान केंद्र KVK के विशेषज्ञों को तुरंत भेजा जाए और किसानों को रोग की पहचान व बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए ताकि नुकसान को रोका जा सके।
जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि आम की फसल बुलंदशहर के किसानों की आय का बड़ा साधन है। पेड़ों के सूखने से किसानों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस समस्या को प्राथमिकता में लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि KVK वैज्ञानिकों को बुलाकर बागों की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर उपचार के उपाय बताए जाएंगे। प्रशासन ने किसानों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही।
भारतीय किसान संघ बुलंदशहर ने प्रशासन के आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द कार्रवाई कर आम के बागों को बचाया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिव कुमार सिंह , विजय कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, सतपाल सिंह, रामभूल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













