बागपत
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) संघर्ष मोर्चा ने संगठन को और अधिक धारदार व सर्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से बागपत जनपद में अपने कुनबे का विस्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) संघर्ष मोर्चा ने संगठन को और अधिक धारदार व सर्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से बागपत जनपद में अपने कुनबे का विस्तार किया है। जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रधान एवं जिला उपाध्यक्ष कामिल अब्बासी के नेतृत्व में आयोजित एक विशेष सांगठनिक बैठक के दौरान ‘अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ’ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा किसानों, मजदूरों एवं अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रखरता से उठाने के लिए कई जुझारू चेहरों को महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
क्रासर: जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रधान के नेतृत्व में हुआ संगठन विस्तार; गांव-गांव तक नीतियां पहुंचाने का संकल्प
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की नई टीम की आधिकारिक सूची
संगठन विस्तार कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे गए
जाहिद: अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष
नदीम: अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष
शाकिब: अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष
असद: अल्पसंख्यक युवा जिला अध्यक्ष
आबिद: अल्पसंख्यक संगठन मंत्री
वकील राजपूत: अल्पसंख्यक तहसील मंत्री
फहीमुद्दीन अब्बासी: अल्पसंख्यक सलाहकार मंत्री
सभी वर्गों को साथ लेकर लड़ेंगे किसानों-मजदूरों के हक की लड़ाई अर्जुन प्रधान
मनोनयन के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रधान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि हर उस दबे-कुचले, किसान और मजदूर की आवाज है जिसका शोषण हो रहा है। संगठन सभी धर्मों और वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर अन्नदाताओं के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करेगा।
वहीं जिला उपाध्यक्ष कामिल अब्बासी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जोश भरा। उन्होंने कहा:
संगठन ने आप सभी पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाना है। अब समय आ गया है कि भाकियू संघर्ष मोर्चा की जनहितैषी नीतियों को जनपद के कोने-कोने और गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। किसान हितों के लिए हम सबको सड़क से लेकर प्रशासन तक हमेशा मुस्तैद रहना होगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत
घोषणा के बाद बैठक में मौजूद पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नए साथियों को फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे जल्द ही अपनी तहसीलों और ब्लॉकों में बैठके कर संगठन का दायरा बढ़ाएंगे।
बलिया: दोकटी पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध असलहा बरामदhttps://t.co/EX80LVOwbx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













