महराजगंज: वरिष्ठ नेता घनश्याम गुप्ता बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, घुघली नगर पंचायत के प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

महराजगंज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय की सहमति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व घुघली के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता को जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज का नया जिला सचिव नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय की सहमति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व घुघली के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता को जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज का नया जिला सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस संगठनात्मक नियुक्ति से जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह और नई ऊर्जा का माहौल देखा जा रहा है।

जिला कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत, सौंपा गया नियुक्ति पत्र

मनोनयन के उपरांत जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला सचिव घनश्याम गुप्ता का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

गुप्ता के अनुभव से संगठन को मिलेगी नई धार: विजय सिंह एडवोकेट

समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि घनश्याम गुप्ता लंबे समय से विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पित भाव से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। उनके लंबे राजनैतिक अनुभव और सांगठनिक सक्रियता का सीधा लाभ जनपद में कांग्रेस को मजबूत करने में मिलेगा।

इसके साथ ही जिला अध्यक्ष ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए घनश्याम गुप्ता को घुघली नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी का प्रभारी भी नियुक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुप्ता संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने और कांग्रेस की नीतियों व जन-सरोकारों को आम जनता तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

अपनी इस महत्वपूर्ण दोहरी नियुक्ति पर नवनियुक्त जिला सचिव व प्रभारी घनश्याम गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व और जिला कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करूंगा।”

समारोह में ये वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस गरिमामयी स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नूर आलम, अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा, अब्दुल गनी, संदीप तिवारी, अरविंद कुमार, अकरम सुलेमानी, राकेश कुमार गुप्ता, दिग्विजय नाथ, जमील अहमद सहित भारी संख्या में ब्लॉक स्तरीय अध्यक्ष, नगर पदाधिकारी और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.