महराजगंज: खाटू श्याम के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु, ‘हारे का सहारा’ के जयकारों से श्याममय हुआ ठूठीबारी

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी नगर में खाटू श्याम बाबा के भक्तों का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी नगर में खाटू श्याम बाबा के भक्तों का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। श्री श्याम मित्र मंडली के तत्वावधान में आयोजित भव्य निशान शोभायात्रा और उसके बाद आयोजित विशाल भजन संध्या से पूरा कस्बा पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ और ‘जय श्री श्याम’ के गगनभेदी जयकारों से ठूठीबारी की गलियां गूंज उठीं। देर रात तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।

क्रासर: श्री श्याम मित्रमंडली की विशाल शोभायात्रा के बाद गायिका दीपिका मिश्रा और कुमार आदर्श के भजनों पर थिरके श्यामभक्त
केसरिया निशान थामे झूमते रहे भक्त, नगर में हुई भव्य पुष्प वर्षा

शनिवार की सुबह श्री श्याम मित्र मंडली के नेतृत्व में एक विशाल एवं भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में पवित्र केसरिया रंग का श्री श्याम निशान लेकर चल रहे थे।

भव्य अगवानी: गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्याम भक्त पूरे रास्ते नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे।

नगर भ्रमण: शोभायात्रा ठूठीबारी नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों से होकर गुजरी।

स्वागत: भक्ति के इस सैलाब का स्थानीय दुकानदारों और संभ्रांत नागरिकों ने जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

दीपिका मिश्रा और कुमार आदर्श की जुगलबंदी पर देर रात तक थिरका पंडाल

शोभायात्रा के भव्य समापन के बाद शाम को एक विशाल भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। बाबा श्याम के अलौकिक श्रृंगार और छप्पन भोग के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। भजन संध्या में देश और क्षेत्र की सुप्रसिद्ध भजन गायिका दीपिका मिश्रा और प्रख्यात गायक कुमार आदर्श ने मंच संभाला।

दोनों कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और चित्ताकर्षक भजनों से समां बांध दिया। जब मंच से “शीश के दानी का दरबार सजा है…” और “तेरा वचन न जाए खाली…” जैसे सुपरहिट श्याम भजन गूंजे, तो पंडाल में मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे खुद को रोक नहीं पाए और दोनों हाथ उठाकर देर रात तक झूमते और नृत्य करते रहे।

आस्था और जनसैलून का प्रतीक बना आयोजन

पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालना आयोजकों के लिए भी बड़ी चुनौती बना रहा, लेकिन बाबा की कृपा से पूरा कार्यक्रम बेहद शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

श्री श्याम मित्र मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा श्याम की असीम अनुकंपा से हर वर्ष इस आयोजन की भव्यता और अलौकिकता बढ़ती जा रही है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए मित्र मंडली के सभी सदस्यों, सेवादारों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने दिन-रात एक कर अपनी सेवाएं दीं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.