निचलौल
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के चमनगंज पुल से शुक्रवार की रात नहर में कूदे एक व्यक्ति का शव शनिवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के चमनगंज पुल से शुक्रवार की रात नहर में कूदे एक व्यक्ति का शव शनिवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से ही स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम द्वारा नहर के गहरे पानी में लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। शव के मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्रासर: महाशय मोहल्ला निवासी कृष्णा द्विवेदी ने शुक्रवार रात नहर में लगाई थी छलांग; चमनगंज पुल पर मची थी अफरा-तफरी
शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से लगाई थी छलांग, बचाने का प्रयास रहा विफल
जानकारी के अनुसार, चले की निचलौल नगर के महाशय मोहल्ला निवासी कृष्णा द्विवेदी उम्र 50 वर्ष पुत्र बीरेंद्र द्विवेदी, शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे चमनगंज पुल के पास पहुंचे और अज्ञात कारणों के चलते अचानक मुख्य नहर में छलांग लगा दी। पुल और आस-पास मौजूद राहगीरों ने जब उन्हें कूदते देखा, तो शोर मचाते हुए तत्काल बचाने का प्रयास किया। लेकिन, पानी का बहाव तेज और गहरा होने के कारण वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से हैलोजन लाइट जलाकर देर रात तक नहर में खोजबीन की, लेकिन रात के अंधेरे के कारण सफलता हाथ नहीं लग सकी।
शनिवार सुबह SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा, घंटों बाद मिला शव
शनिवार की सुबह होते ही पुलिस प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ (SDRF) की रेस्क्यू टीम आधुनिक उपकरणों और नाव के साथ चमनगंज पुल पर पहुंची। टीम के विशेषज्ञ गोताखोरों ने नहर के कई किलोमीटर दायरे में जाल डालकर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घंटों की भारी मशक्कत और कड़े प्रयासों के बाद आखिरकार टीम ने कृष्णा द्विवेदी का शव पानी से बाहर निकाल लिया। शव को देखते ही मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक कृष्णा द्विवेदी अपने पीछे पत्नी नीलम और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। इस असमय और दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों की भारी भीड़ जमा है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी नीलम सुध-बुध खो बैठी हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। पूरे महाशय मोहल्ला क्षेत्र में इस घटना से मातमी सन्नाटा और शोक की लहर व्याप्त है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह का आधिकारिक बयान
नहर से बरामद अधेड़ के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका की विधिक शिनाख्त के बाद पंचायतनामा (पंचनामा) की औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। व्यक्ति ने किन कारणों से नहर में छलांग लगाई, इसके हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बलिया: दोकटी पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अवैध असलहा बरामदhttps://t.co/EX80LVOwbx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













