बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के बाद गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को कोर्ट ने 3 साल के कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
कोर्ट के अनुसार, आरोपी प्रवीण पुत्र जगदीश, निवासी रिस्तल, थाना लोनी, गाजियाबाद ने वर्ष 2015 में गिरोह बनाकर समाज में भय फैलाकर अवैध तरीके से धन अर्जित किया था। इस मामले में 11 मई 2015 को थाना कोतवाली देहात में मु.अ.सं. 348/2015, धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 7 दिसंबर 2015 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
मॉनिटरिंग सेल बुलंदशहर ने मामले को “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत चिन्हित कर न्यायालय में सशक्त पैरवी की। जिसके परिणामस्वरूप 5 जून 2026 को एडीजे-03 स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट बुलंदशहर, तबरेज अहमद ने आरोपी को दोषी पाते हुए उक्त सजा सुनाई।
पुलिस के अनुसार, अभियोजन पक्ष से पैरवी करने वाले योगेश कुमार, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार त्रिपाठी, पैरोकार का. लोमश, हेड कॉन्स्टेबल अरुण कुमार और महिला हेड कॉन्स्टेबल रीना के योगदान से यह सफलता संभव हुई।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













