बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के केंद्र सरकार ने देश के किसानों को वैज्ञानिक और टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करने के लिए 1 जून से 30 जून तक राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” शुरू करने का निर्णय लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के केंद्र सरकार ने देश के किसानों को वैज्ञानिक और टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करने के लिए 1 जून से 30 जून तक राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” शुरू करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 जून को कृषि भवन, नई दिल्ली से भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महासचिव मोहिनी मोहन मिश्रा को लिखे पत्र में इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में चलाने की अपील की है।

मंत्री ने बताया कि यह अभियान कृषि मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ICAR, देशभर के कृषि विज्ञान केंद्र KVK, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और राज्य कृषि विभागों के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य फोकस मृदा स्वास्थ्य को सुधारना, उर्वरकों का संतुलित उपयोग बढ़ाना और किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराना है। इसके तहत मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन और रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान का मूल संदेश “स्वस्थ मिट्टी – स्वस्थ फसल – समृद्ध किसान” रखा गया है। सरकार का मानना है कि मिट्टी की सेहत सुधरेगी तो फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों बढ़ेंगी, जिससे किसानों की आय में सीधा इजाफा होगा।
इस उद्देश्य को लेकर पूरे जून महीने में किसान जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर, खेतों पर प्रदर्शन, किसान संवाद और प्राकृतिक खेती से जुड़ी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कृषि विज्ञान केंद्रों को जिला स्तर पर अभियान का प्रमुख क्रियान्वयन केंद्र बनाया गया है ताकि तकनीकी जानकारी सीधे खेत तक पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय किसान संघ से अनुरोध किया है कि वह अपने कार्यकर्ताओं और किसान सदस्यों के माध्यम से किसानों को मृदा परीक्षण कराने, संतुलित उर्वरक अपनाने, जैविक और प्राकृतिक खेती की विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करे। साथ ही KVK द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कराए ताकि वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों का लाभ गांव-गांव तक पहुंच सके।
कृषि मंत्रालय का कहना है कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी की उर्वरता घट रही है और खेती की लागत बढ़ रही है। “खेत बचाओ अभियान” के जरिए सरकार किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली वैज्ञानिक तकनीकें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
भारतीय किसान संघ, बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष महेश चंद लोधी ने शिवराज सिंह चौहान के अभियान पर आभार जताया है और कहा है कि भारतीय किसान संघ किसानों के हित के लिए है और किसानों के लिए ही काम करेगा। जिला मंत्री पुष्पेन्द्र त्यागी ने भी किसानों के हित की बात कही और कहा कि किसानों के लिए हमेशा भारतीय किसान संघ खड़ा रहेगा और उनके लिए काम करेगा।
बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026













