जौनपुर
जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘पीयूकैट की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘पीयूकैट की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 जून कर दिया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल के अनुसार, अब तक ढाई हजार से अधिक छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके हैं। यह पूरी प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। संशोधित कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 29 और 30 जून को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद, 30 जून की शाम को ही उत्तर कुंजी (आंसर-की) जारी कर दी जाएगी, जिस पर अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 5 जुलाई को घोषित होगा, जबकि सफल छात्रों की काउंसिलिंग 9 जुलाई से शुरू की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे छात्र भी इसके लिए पात्र हैं। इसके अतिरिक्त, जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा नहीं होनी है, उनमें भी 9 जुलाई से सीधे काउंसिलिंग के जरिए दाखिले होंगे।
बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026













