महराजगंज: कटहरा खास में प्रशासनिक चाबुक से खत्म हुआ जलनिकासी का पुराना विवाद; मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, कराया समाधान

कटहरा

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कटहरा खास में जलनिकासी को लेकर पिछले लंबे समय से चला आ रहा गंभीर विवाद शुक्रवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद पूरी तरह समाप्त हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कटहरा खास में जलनिकासी को लेकर पिछले लंबे समय से चला आ रहा गंभीर विवाद शुक्रवार (5 जून 2026) को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद पूरी तरह समाप्त हो गया। इस गंभीर समस्या के कारण जहां ग्रामीणों में भारी असंतोष था, वहीं कई बार पक्षों के बीच सरेराह टकराव और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति भी पैदा हो रही थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) सदर के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विवाद का स्थायी निस्तारण कराया।

क्रासर: कटहरा गांव में लंबे समय से बनी थी समस्या, ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने संभाला मोर्चा
एसडीएम की कड़ाई के बाद जमीन पर उतरी राजस्व टीम

प्राप्त विवरण के अनुसार, कटहरा खास गांव में पानी के निकास का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण आए दिन विवाद हो रहा था। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इस मामले की लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी सदर से करते हुए त्वरित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

एसडीएम के आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी शुक्रवार को भारी राजस्व टीम के साथ सीधे कटहरा खास गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया, विवादित भूमि का मुआयना किया और सरकारी राजस्व अभिलेखों (नक्शा और खतौनी) का गहनता से परीक्षण किया।

राजस्व अभिलेखों के आधार पर खुला रास्ता, टला जलभराव का संकट

स्थल निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने कानून सम्मत कड़ा रुख अपनाते हुए जलनिकासी के मार्ग में आ रही बाधाओं (अतिक्रमण) को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक मुस्तैदी और पुलिस के साये के बीच जल निकासी का मार्ग साफ कराया गया, जिससे वर्षों पुरानी समस्या मिनटों में सुलझ गई।

ग्रामीणों ने जताई राहत

इस बड़ी कामयाबी और विवाद के खात्मे के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस त्वरित पहल का स्वागत किया है। स्थानीय निवासियों का कहना था कि जलनिकासी बाधित होने के कारण आगामी बरसात के दिनों में पूरे गांव के जलमग्न होने और महामारी फैलने की आशंका बनी हुई थी। समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप कर एक बड़ा संकट और आपसी खून-खराबा टाल दिया है।

जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं नायब तहसीलदार

शासन की मंशा के अनुरूप जनहित और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी गांव में यदि सरकारी नाली, रास्ता या सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर आम जनता को परेशान किया जाएगा, तो शिकायत मिलते ही इसी तरह मौके पर जाकर प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस सफल निस्तारण के दौरान मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह, हल्का लेखपाल सुनील यादव, राजेश वर्मा, सुरेंद्र यादव, संतोष राय, बृजेश गौतम, गोलू साँवरिया और सुभाष सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.