संभल: हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाकर भकरौली में लगी साप्ताहिक बाजार, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कराया बंद

संभल

संभल जिले से न्यायालय के आदेशों की अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जिले से न्यायालय के आदेशों की अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है। धनारी थाना क्षेत्र के ग्राम भकरौली में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा रविवार को साप्ताहिक फल एवं सब्जी बाजार के संचालन पर रोक लगाए जाने के बावजूद बाजार धड़ल्ले से लगाया गया। इसकी शिकायत मिलने पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची टीम ने बाजार को तुरंत बंद कराया।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, वीरवती बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य के मामले में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बीते 21 मई 2026 को एक सख्त आदेश जारी किया था। न्यायालय ने निर्देश दिया था कि विवादित स्थल पर अगले आदेश तक दोनों में से कोई भी पक्ष रविवार को फल एवं सब्जी बाजार का संचालन नहीं करेगा। कोर्ट ने सभी पक्षकारों को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 20 अगस्त 2026 तय की है।

प्रशासनिक मुस्तैदी: नायब तहसीलदार ने मौके पर की कार्रवाई

हाईकोर्ट की रोक के बावजूद रविवार को भकरौली में साप्ताहिक बाजार लगाए जाने की शिकायत मिलते ही उपजिलाधिकारी गुन्नौर, विकास कुमार एक्शन में आ गए। उन्होंने तुरंत जांच के आदेश जारी किए।

SDM के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनुज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन साफ देखने को मिला; मौके पर बाजार पूरी तरह संचालित था, जहाँ भारी संख्या में दुकानदार और खरीदार मौजूद थे। प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाजार को पूरी तरह बंद करवा दिया।

विकास कुमार SDM अपने बयान बताया की माननीय उच्च न्यायालय का आदेश प्रशासन को प्राप्त हो चुका है और इसकी जानकारी धनारी थाना पुलिस को भी दे दी गई थी। प्रशासन की ओर से किसी भी पक्ष को साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति नहीं थी। न्यायालय के आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अनुज कुमार नायब तहसीलदार

मौके पर औचक निरीक्षण के दौरान बाजार संचालित होने की पुष्टि हुई है। हमने बाजार को बंद करवा दिया है और इसकी पूरी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट के स्पष्ट और सख्त निर्देशों के बावजूद बाजार लगाने का दुस्साहस करना पूरे क्षेत्र में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब हर किसी की नजरें प्रशासन की जांच रिपोर्ट और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होने वाली संभावित कड़ी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.