डिबाई ब्लॉक की सूरजपुर मखैना न्याय पंचायत में हाईवे किनारे लगी रेड़ियां बढ़ा रहीं हादसे का खतरा, ग्रामीणों में रोष

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के डिबाई ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में हाईवे के बिल्कुल किनारे अवैध रूप से लगाई जा रही चाट, पकौड़ी, अंडे व अन्य खाद्य पदार्थों की रेड़ियां (ठेले) स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के डिबाई ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में हाईवे के बिल्कुल किनारे अवैध रूप से लगाई जा रही चाट, पकौड़ी, अंडे व अन्य खाद्य पदार्थों की रेड़ियां (ठेले) स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं। मुख्य सड़क से सटाकर दुकानें लगाए जाने के कारण यहाँ हर समय भीषण सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, जिससे राहगीर और ग्रामीण काफी चिंतित हैं।

शाम होते ही जुटती है भीड़, शराबी तत्वों का रहता है जमावड़ा

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर 12 बजे से लेकर रात 8 बजे तक इन दुकानों के आसपास ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रहती है। हाईवे पर ही वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। ग्रामीणों का यह भी गंभीर आरोप है कि शाम के वक्त यहाँ कुछ शराबी और असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा होने लगता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और राहगीर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा, इन दुकानों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को हाईवे किनारे ही फेंक दिया जाता है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी पैर पसार रहा है।

अनुरोध के बाद भी मनमानी पर अड़े दुकानदार

गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर कई बार रेड़ी संचालकों से मुलाकात कर दुकानें हाईवे से कुछ दूरी पर लगाने का अनुरोध किया, लेकिन इसके बावजूद दुकानदार अपनी मनमानी पर अड़े हैं और सड़क से सटाकर ही ठेले लगा रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस अतिक्रमण को नहीं हटाया, तो यहाँ कोई भी बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता है।

चौकी प्रभारी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

इस संवेदनशील मामले को लेकर जब दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल राजपूत से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। जल्द ही मौके पर पहुंचकर आवश्यक और सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिससे हाईवे को सुचारू किया जा सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके।

सूरजपुर मखैना के ग्रामीण बब्बू चौधरी, जलालपुर निवासी इंद्र चौधरी, युधिष्ठिर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन अस्थाई रेड़ियों को हाईवे से एक निश्चित और उचित दूरी पर स्थानांतरित कराया जाए, ताकि आम जनता और वाहन चालकों को सुरक्षित व बाधारहित आवागमन की सुविधा मिल सके।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.