सिकंदराबाद : युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, जंगल में मिला लहूलुहान शव

मृतक का फाइल फोटो

बुलंदशहर

बुलंदशहर  सिकंदराबाद ब्रेकिंग न्यूज़: युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, जंगल में मिला लहूलुहान शवसिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक 22 वर्षीय युवक ने रहस्यमय परिस्थितियों में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

शाम से लापता था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त गांव मुरादाबाद के ही रहने वाले 22 वर्षीय गजेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गजेंद्र एसी  और फ्रिज रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। वह रविवार शाम करीब 6 बजे अचानक अपने घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो उसका छोटा भाई लगातार उसके मोबाइल पर फोन कर रहा था, लेकिन गजेंद्र की तरफ से कोई कॉल नहीं उठी।

जंगल में मिला शव और असलहा

सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित मुरादाबाद गांव के जंगल में एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा देखा। जंगल में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) तत्काल मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से पुलिस को एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन और कान में लगी ईयरबड्स बरामद हुई हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फील्ड यूनिट ने मौके से सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब मृतक के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स और अन्य डेटा को खंगाल रही है, ताकि आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

 

 

Voice Of News24