निचलौल पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे में दो अभियुक्त गिरफ्तार, पम्पिंग सेट सहित नकदी बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में निचलौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में निचलौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष निचलौल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमे से जुड़े दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना निचलौल पर पंजीकृत मु.अ.सं. 141/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत वांछित चल रहे अभियुक्तों की तलाश और सुरागरसी के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर धर दबोचा।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का एक अदद पम्पिंग सेट, 2,520 रुपये भारतीय मुद्रा और 310 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई है। बरामदगी एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

अली शेर (उम्र लगभग 58 वर्ष), पुत्र पीर मोहम्मद, निवासी ग्राम शीतलापुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।

नन्दलाल यादव (उम्र लगभग 45 वर्ष), पुत्र बदरी यादव, निवासी ग्राम शीतलापुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।

Voice Of News24

‘एक दीप योगी के नाम’ के साथ मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, पडियाताल मंदिर में तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ, पौधा वितरण, समरसता भोज और 1001 दीप प्रज्वलन के माध्यम से होगा सेवा एवं संस्कृति का महाआयोजन।