सांसद जगदंबिका पाल की मौजूदगी में सुनी गई पीएम मोदी की ‘मन की बात’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को जनपद के बूथ संख्या 356 (सांडी) में अभूतपूर्व उत्साह के साथ सुना गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को जनपद के बूथ संख्या 356 (सांडी) में अभूतपूर्व उत्साह के साथ सुना गया। बूथ अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम सिर्फ एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए प्रधानमंत्री देश के विकास, जनभागीदारी और समाज के गुमनाम नायकों के प्रेरणादायी अभियानों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के युवा आकाश गुप्ता और उनकी टोली द्वारा “शिकायत नहीं, शुरुआत” के मंत्र के साथ मनोरमा नदी से प्लास्टिक व गंदगी साफ करने के ऐतिहासिक अभियान की सराहना की, जिस पर सांसद ने आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश के युवा एथलीटों के संघर्षों का भी विशेष रूप से जिक्र किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतीश रस्तोगी, जिला महामंत्री फतेहबहादुर सिंह, साधना चौधरी, दशरथ चौधरी, एस.पी. अग्रवाल, पद्माकर शुक्ला और रमेश मणि सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.