ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 74 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 74 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज अपने हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा सीमा पार से होने वाली तस्करी की रोकथाम के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब की खेप लेकर जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और ग्राम दिघवा तालाब के पास कच्ची सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।

बोरी से बरामद हुई 22.2 लीटर नेपाली शराब

जब पुलिस टीम ने संदिग्ध के पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की बारीकी से तलाशी ली, तो उसके भीतर से 74 शीशी अवैध नेपाली शराब (किमसिम सौंफ नेपाली, प्रत्येक शीशी 300 एमएल) बरामद हुई। बरामद की गई कुल शराब की मात्रा 22.2 लीटर आंकी गई है, जिसे भारत में बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज

पुलिस ने मौके से ही शराब की खेप को जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान दीपलाल पुत्र दुःखीलाल (निवासी ग्राम पिपरा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज) के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना ठूठीबारी में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News24