बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अवगत कराना है कि आज दिनांक 30.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में शिकारपुर पर नियुक्त अधि0/कर्म0 द्वारा साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत सीएचसी शिकारपुर पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अवगत कराना है कि आज दिनांक 30.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में शिकारपुर पर नियुक्त अधि0/कर्म0 द्वारा साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत सीएचसी शिकारपुर, पीएनबी बैंक शिकारपुर व नगर पालिका परिषद शिकारपुर में साइबर अपराधों की जानकारी व रोकथाम हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान वहां पर मौजूद लोगो को साइबर अपराधों की वर्तमान प्रवृत्तियों, साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव हेतु अपनाई जाने वाली कार्यवाहियों तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की बारीकियों, साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त तकनीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के प्रभावी उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत छात्रों को आधुनिक तकनीकी एवं साइबर अपराध से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना है जिससे भविष्य में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।,
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026






















