बुलंदशहर: जटौला गांव में मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; मारपीट का वीडियो वायरल

बुलंदशहर/पहासू

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र स्थित जटौला गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र स्थित जटौला गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इस खूनी संघर्ष का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार जटौला गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से लैस होकर लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में सरेआम लाठी-डंडे चलाने और कानून को हाथ में लेने वाले लोग वर्तमान ग्राम प्रधान के ही परिजन हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद किसी ग्रामीण ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर लाठी-डंडे बरसाए जा रहे हैं और चीख-पुकार मची हुई है।
कानून व्यवस्था पर सवाल क्षेत्र में इस तरह दिनदहाड़े हुई मारपीट और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भी पहासू थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Voice Of News 24