मऊ: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट का VIDEO वायरल; पुलिस जांच में जुटी

मऊ

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-5 उसरी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-5 उसरी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग सरेराह एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला करते हुए नजर आ रहे हैं।

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिलाएं भी शामिल

हैरानी की बात यह है कि इस हिंसक झड़प में पुरुषों के साथ-साथ दोनों तरफ की महिलाएं और युवतियां भी लाठी-डंडे भांजती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर हमला करने और तोड़फोड़ करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच इंटरलॉकिंग सड़क या किसी अन्य निर्माण कार्य को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया।

जांच और कार्रवाई में जुटी पुलिस

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद स्थानीय मधुबन थाना पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है और उपद्रवियों को चिह्नित कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जल्द ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.