बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं खेल विभाग के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव से लखनऊ स्थित उनके आवास पर जनपद बुलंदशहर खुर्जा की विधानसभा की विधायक मीनाक्षी सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं खेल विभाग के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव से लखनऊ स्थित उनके आवास पर जनपद बुलंदशहर खुर्जा की विधानसभा की विधायक मीनाक्षी सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में एक बड़े स्टेडियम के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने मंत्री को अवगत कराया कि स्टेडियम निर्माण से जुड़ी अन्य सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अब केवल प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शेष है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि खुर्जा विधानसभा में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दिलाई जाए।
मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह को को पूर्ण आश्वासन दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि अब खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण के लिए जल्द ही प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी मिल जाएगी, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
#वैभव_सूर्यवंशी pic.twitter.com/lxdbdwEhaR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























