मुरादाबाद
मुरादाबाद जनपद के डिलारी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पिछले कई दिनों से ईंधन की आपूर्ति ठप होने से वाहन चालकों की परेशानी बेहद बढ़ गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुरादाबाद जनपद के डिलारी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पिछले कई दिनों से ईंधन की आपूर्ति ठप होने से वाहन चालकों की परेशानी बेहद बढ़ गई है। स्थिति यह है कि पेट्रोल पंप प्रबंधन ने बाहर एक बोर्ड टांग दिया है, जिस पर साफ लिखा है “यहाँ पेट्रोल नहीं है, धन्यवाद।” इस अजीबोगरीब बोर्ड को देखकर ईंधन भरवाने आ रहे लोग मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी फखरुद्दीन सहित अन्य वाहन चालकों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यहाँ पेट्रोल पूरी तरह नदारद है। सबसे ज्यादा संकट ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें अब ईंधन के लिए दूर-दराज के अन्य पंपों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पेट्रोल न मिलने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज और आवागमन पर बुरा असर पड़ा है। स्थानीय जनता का कहना है कि यदि जल्द ही पेट्रोल की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में यह संकट और गंभीर रूप ले सकता है।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026






















