बुलंदशहर:स्याना थाना पुलिसकर्मी शराब पीकर अशोभनीय व्यवहार करते पकड़ा, SSP के आदेश पर तत्काल निलंबन, विभागीय कार्रवाई जारी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद थाना स्याना के एक पुलिसकर्मी को शराब के नशे में अशोभनीय व्यवहार करने के आरोप में 27 मई को तत्काल निलंबित कर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद थाना स्याना के एक पुलिसकर्मी को शराब के नशे में अशोभनीय व्यवहार करने के आरोप में 27 मई 2026 को तत्काल निलंबित कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त तिथि को पुलिसकर्मी द्वारा शराब के नशे में अशोभनीय व्यवहार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मी को उसी दिन निलंबित कर दिया गया।

SSP दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अनुशासन और जनविश्वास सर्वोपरि है। इस प्रकरण में नियमानुसार विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। दोष सिद्ध होने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कार्मिक को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24