शिकरपुर में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद, प्रशासन रहा मुस्तैद

बुलंदशहर

शिकरपुर ईद-उल-फितर का त्यौहार शिकरपुर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहर की सभी ईदगाहों और मदरसों में सुबह से ही नमाजियों का हुजूम उमड़ा। लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शिकरपुर ईद-उल-फितर का त्यौहार शिकरपुर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहर की सभी ईदगाहों और मदरसों में सुबह से ही नमाजियों का हुजूम उमड़ा। लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी।

परशुराम चौक स्थित ईदगाह पर मौलाना मोहम्मद आरिफ ने नमाज अदा कराई। वहीं करीरा रोड ईदगाह पर मौलाना अकील ने सैकड़ों लोगों को नमाज पढ़ाई और देश की शांति के लिए दुआ की। मदरसा और बारह खम्बा ईदगाह पर मौलाना शवी ने नमाज अदा कराई।

त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। उपजिलाधिकारी रवींद्र प्रताप सिंह, सीओ शशांक श्रीवास्तव और कोतवाली निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, एसएसआई रुद्रप्रताप सिंह, सिटी इंचार्ज दिलीप कुमार और महिला एसआई दीप्ति यादव भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त कर निगरानी की और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा। प्रशासन की सजगता और लोगों के सहयोग से ईद का त्यौहार बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्वक मनाया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.