बुलन्दशहर
बुलन्दशहर: थाना स्याना पुलिस ने साइबर हेल्प डेस्क की मदद से गलती से गलत खाते में ट्रांसफर हुई 1,00,000 रुपये की धनराशि खाताधारक को वापस दिलाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर: थाना स्याना पुलिस ने साइबर हेल्प डेस्क की मदद से गलती से गलत खाते में ट्रांसफर हुई 1,00,000 रुपये की धनराशि खाताधारक को वापस दिलाई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 मई 2025 को वादी श्री अमरनाथ पुत्र रामेश्वरदयाल, निवासी पट्टीडहर, कस्बा व थाना स्याना ने गलती से उक्त धनराशि किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दी थी, जिसके संबंध में उन्होंने थाना स्याना पर प्रार्थना पत्र दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्याना साइबर हेल्प डेस्क ने अथक प्रयास कर 28 मई 2026 को पूरी धनराशि वादी के खाते में वापस कराई।
धनराशि मिलने पर आवेदक ने थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवी नम्बर इत्यादि साझा न करें और खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें। इस कार्य में प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह, उ0नि0 ब्रज गोपाल सोलंकी, उ0नि0 आनंद कुमार दुबे, का0 विरीत सरोहा और का0 कृष्ण कुमार कौशिक शामिल रहे।
बिजनौर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, क्षेत्र में दिखी कौमी एकता की मिसालhttps://t.co/mEQv90gpsI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2026























