महराजगंज
महराजगंज जनपद में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय से और पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय से और पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के विशेष प्रयासों और व्यक्तिगत रुचि के फलस्वरूप जनपद की नहरों में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हो गया है। इसी क्रम में गत 25 मई से नहरों का संचालन विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे आगामी धान की रोपाई एवं अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलने जा रही है।
मधुबनी शाखा और महराजगंज रजवाहा सहित 50 नहरें चालू, बाकी भी जल्द
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम श्री विनोद कुमार वर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मधुबनी शाखा और महराजगंज रजवाहा सहित जनपद की लगभग 50 प्रमुख नहरों में जल प्रवाह सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।शेष बची हुई नहरों में भी चरणबद्ध तरीके से शीघ्र ही जल प्रवाह प्रारंभ कराया जा रहा है, ताकि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र के किसानों तक सिंचाई का पूरा लाभ पहुंच सके।
जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: 3 से 4 दिन में ‘टेल’ तक पहुंचे पानी
नहरों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल बेहद गंभीर हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया है कि आगामी 03 से 04 दिनों के भीतर जनपद की समस्त नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।नहर संचालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर जलापूर्ति में रुकावट या बाधा नहीं आनी चाहिए।
किसानों की सुविधा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी, महराजगंज किसानों की सुविधा और उनका कल्याण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी और निर्बाध बनाए रखने हेतु सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। नहरों में समय से पानी आने से किसानों को सिंचाई के लिए महंगे डीजल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे उनकी खेती की लागत में भी बड़ी कमी आएगी।
प्रशासन के इस त्वरित और संवेदनशील कदम से जनपद के किसान बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि समय से पानी मिलने से इस बार धान की नर्सरी और रोपाई का काम बिना किसी बाधा के समय पर पूरा हो सकेगा।
औरैया: सूरजपुर बिधूना में बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका, बक्से व अलमारी के टूटे मिले तालेhttps://t.co/E6B1SUboEj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2026






















