बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा बकरीद के पावन अवसर पर जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा बकरीद के पावन अवसर पर जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नमाज अदायगी के दौरान पूरे जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने खुद मोर्चा संभालते हुए थाना पहासू और थाना जहांगीराबाद क्षेत्र का सघन भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मिश्रित आबादी और ईदगाहों का निरीक्षण
भ्रमण के दौरान एसपी ग्रामीण ने दोनों थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मिश्रित आबादी वाले इलाकों, प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों और मुख्य मार्गों का बारकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बेहद सतर्क रहने तथा मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

धर्मगुरुओं से संवाद और अफवाहों से बचने की अपील
क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने स्थानीय मुस्लिम धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और आम जनता के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने सभी से त्योहार को पारंपरिक भाईचारे और आपसी स्नेह के साथ मनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने जनता से स्पष्ट शब्दों में कहा कि:
किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत डायल-112 या संबंधित थाने को सूचित करें।
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
जनपद पुलिस द्वारा ईद-उल-अजहा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जमीन पर गश्त के साथ-साथ पुलिस की सोशल मीडिया सेल भी पूरी तरह अलर्ट पर है। भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी की जा रही है।
इस सुरक्षा भ्रमण और निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान समेत अन्य स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बिजनौर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, क्षेत्र में दिखी कौमी एकता की मिसालhttps://t.co/mEQv90gpsI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2026























