महराजगंज: निचलौल में अकीदत और सौहार्द के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

महराजगंज

जनपद के निचलौल कस्बे में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पारंपरिक अकीदत, हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के निचलौल कस्बे में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पारंपरिक अकीदत, हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

ईदगाह पर उमड़ा जनसैलाब, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई

निचलौल नगर में थाने के समीप स्थित मुख्य ईदगाह पर सुबह ठीक 8:00 बजे बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई। इस पावन अवसर पर भारी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचे। नमाज के दौरान खुतबा पढ़ा गया और मुल्क में अमन, चैन, तरक्की तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज मुकम्मल होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटीं।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

त्योहार की संवेदनशीलता और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ईदगाह और उसके आसपास के प्रमुख चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया, जिससे शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हो सकी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.