बुलंदशहर: ईद-उल-अजहा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम और एसएसपी ने खुद संभाली कमान, सड़कों पर उतरकर लिया जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में ईद-उल-अजहा बकरीद के पावन पर्व पर कानून, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अभेद्य बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में ईद-उल-अजहा बकरीद के पावन पर्व पर कानून, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अभेद्य बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है। त्योहार के मद्देनजर पूरे जिले में सतत निगरानी रखी जा रही है और चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसी क्रम में कानून व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह खुद सड़कों पर उतरे। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख चौराहों व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा का निरीक्षण किया। साथ ही, विभिन्न संवेदनशील प्वाइंट्स और डियूटी पर मुस्तैद पुलिस अधिकारियों व जवानों को बेहद सतर्क रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की इस मुस्तैदी के चलते पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बेहद मजबूत दिखाई दे रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.