शाहबाद में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: धर्मगुरुओं संग बैठक में दिए सख्त निर्देश, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी रासुका जैसी कार्रवाई

रामपुर

रामपुर आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को शाहबाद कोतवाली परिसर में प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं के साथ एक महत्वपूर्ण शांति बैठक (पीस कमेटी) आयोजित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को शाहबाद कोतवाली परिसर में प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं के साथ एक महत्वपूर्ण शांति बैठक (पीस कमेटी) आयोजित की। बैठक में उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवकीनंदन ने कानून व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी समुदायों से पारंपरिक सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि कुर्बानी केवल शासन द्वारा निर्धारित और चिन्हित स्थानों पर, पूरी तरह से आड़ (पर्दे) में ही की जाए। खुले में या प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, कुर्बानी के बाद अवशेषों के त्वरित निस्तारण और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।

कोतवाल की चेतावनी: अफवाह फैलाई या भड़काऊ पोस्ट की, तो खैर नहीं
बैठक के दौरान शाहबाद कोतवाल ने कड़े तेवर अख्तियार करते हुए हुड़दंगियों और शरारती तत्वों को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने या किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की तीसरी आंख (ड्रोन व सोशल मीडिया सेल) के जरिए पैनी नजर रहेगी। यदि कोई भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शांति बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने भी प्रशासन को अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और गश्त बढ़ाने की बात कही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.