रामपुर में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार: नगदी और जेवरात भी ले गई साथ, पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार

रामपुर

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक तहसील क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तीन बच्चों की मां अपने बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहस्यमय ढंग से फरार हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक तहसील क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तीन बच्चों की मां अपने बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहस्यमय ढंग से फरार हो गई। जाते-जाते महिला घर में रखे हजारों रुपये और सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ समेट ले गई। पीड़ित पति की शिकायत पर मिलक कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला मिलक क्षेत्र के ग्राम बेगमाबाद का है। गाँव निवासी पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह रोज की तरह खेत पर काम करने गया था। दोपहर के समय उसकी पत्नी ने उसे फोन किया और कहा कि वह बच्चों की दवाई लेने के लिए मिलक कस्बे जा रही है।

घर लौटने पर आंगन में खेलते मिले बच्चे, पत्नी थी गायब

पति ने बताया कि जब वह शाम को काम खत्म करके घर लौटा, तो उसके तीनों बच्चे आंगन में अकेले खेल रहे थे, जबकि पत्नी घर पर नहीं थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई, तो पति ने अनहोनी की आशंका के चलते उसकी तलाश शुरू की। उसने गाँव के संभावित स्थानों सहित अपने तमाम रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहाँ फोन कर पूछताछ की, लेकिन महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद जब पति ने घर के अंदर अलमारी और सामान की जांच की, तो उसके होश उड़ गए। घर में रखे 20 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के कीमती जेवरात और महिला के कपड़े भी गायब थे।

पिपला शिव नगर के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसे ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली कि पिपला शिव नगर निवासी एक युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पीड़ित ने मिलक कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी पत्नी व जेवरात की बरामदगी की मांग की है।

मामले को लेकर मिलक कोतवाल मनीराम ने बताया कि पीड़ित पति की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक तथा फरार महिला की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं। जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.