हापुड़
हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के थाना देहात क्षेत्र के असोड़ा में मंगलवार देर रात एक प्लास्टिक वेस्टेज गोदाम में भीषण आग लग गई। इस भयानक अग्निकांड में गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के थाना देहात क्षेत्र के असोड़ा में मंगलवार देर रात एक प्लास्टिक वेस्टेज गोदाम में भीषण आग लग गई। इस भयानक अग्निकांड में गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने गोदाम के अंदर सो रहे मजदूरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना असोड़ा स्थित इब्राहिम सलमानी के प्लास्टिक वेस्टेज गोदाम में हुई। देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से उठतीं आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी की देखरेख में हुआ रेस्क्यू
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा खुद दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक कचरा होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और मुस्तैदी दिखाते हुए सबसे पहले गोदाम के भीतर सो रहे मजदूरों को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला, जो उनकी पहली प्राथमिकता थी।
इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस हादसे में गोदाम मालिक को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
UP: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से भी मिलेगा मुफ्त इलाज; सीएम योगी का बड़ा फैसलाhttps://t.co/GTvXa88xGU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2026













