अनूपशहर में मुख्य गन्ना अधिकारी ने किया गन्ना सर्वे का सत्यापन, किसानों को दिए प्रबंधन के गुर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर द-किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी कुशल प्रताप सिसोदिया ने बुधवार को क्षेत्र के ग्राम रौरा में चल रहे गन्ना फसल सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण और सत्यापन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर द-किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी कुशल प्रताप सिसोदिया ने बुधवार को क्षेत्र के ग्राम रौरा में चल रहे गन्ना फसल सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण और सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ बैठक कर बेहतर गन्ना प्रबंधन की विस्तृत जानकारी साझा की।

मुख्य गन्ना अधिकारी कुशल प्रताप सिसोदिया ने गांव रौरा में गन्ना पर्यवेक्षक मनीष कुमार द्वारा किए जा रहे सर्वे की हकीकत जांची। वे पूर्व डेलीगेट ज्ञानेंद्र सिंह राघव, नेमपाल और नागेंद्र सिंह सहित कई अन्य किसानों के खेतों पर पहुंचे और गन्ने के रकबे (क्षेत्रफल) का भौतिक सत्यापन किया। सर्वे कार्य की सटीकता और पारदर्शिता को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

इसके बाद आयोजित एक बैठक में मुख्य गन्ना अधिकारी ने उपस्थित किसानों को गन्ना प्रबंधन की बारीकियां समझाईं। उन्होंने गन्ने की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों, उनकी रोकथाम के उपायों और चीनी मिल में रियायती दरों पर उपलब्ध कीटनाशक दवाओं के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पूर्व डेलीगेट ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने भी क्षेत्रीय किसानों को संबोधित करते हुए मिल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और वैज्ञानिक तरीकों से गन्ने की पैदावार बढ़ाने का आह्वान किया।

इस सर्वे और सत्यापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से नेपाल सिंह, ग्राम प्रधान राय सिंह, कृषक राजकुमार शर्मा, किरनपाल शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक कुशवाहा, शिवकुमार और पर्यवेक्षक मनीष कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।

Voice Of News 24