भारतीय किसान संघ शिकारपुर खंड की बैठक संपन्न, 2027 सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर भारतीय किसान संघ शिकारपुर खंड की बैठक 26 मई 2026 को शगुन फार्म हाउस सारवां पर संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर भारतीय किसान संघ शिकारपुर खंड की बैठक 26 मई 2026 को शगुन फार्म हाउस सारवां पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी ने की और संचालन खंड मंत्री प्रदीप खलसिया ने किया। बैठक में प्रवास पर आए मेरठ प्रांत महामंत्री डॉ. कुलदीप का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान संघ से जोड़ा जाएगा।

मेरठ प्रांत महामंत्री डॉ. कुलदीप ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए शासन-प्रशासन स्तर पर ज्ञापन एवं आवश्यक कार्यवाही के माध्यम से समाधान हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में जिला मंत्री व शिकारपुर खंड प्रभारी पुष्पेंद्र त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार, खंड मंत्री प्रदीप खलसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.