बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक रणनीतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक रणनीतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की।

कार्यशाला के दौरान जनपद में टीकाकरण की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में शत-प्रतिशत बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, ड्रॉपआउट (छूटे हुए) लाभार्थियों की पहचान करने, सुदृढ़ माइक्रोप्लानिंग तैयार करने और जमीनी स्तर पर आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के त्वरित निस्तारण पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिकित्सा इकाइयां नियमित टीकाकरण सत्रों का प्रभावी संचालन करें ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस जीवन रक्षक सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला ने एक प्रस्तुतीकरण के जरिए टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा सामने रखी। वहीं एसीएमओ डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. अनिल कुमार चौधरी और डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
इस रणनीतिक बैठक में जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव सहित सभी ब्लॉक चिकित्सा इकाइयों के अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फरेन्दा: पेट्रोल-डीजल किल्लत पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम सख्त; पंप मालिकों और सीओ संग की बैठक, अवैध भंडारण पर लगाया पूर्ण प्रतिबंधhttps://t.co/p20nqmy0Du
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 26, 2026























