हापुड़ में मासूम की हत्या पर ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, हत्यारों को फांसी और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग

हापुड़

हापुड़ जनपद के गौतमबुद्धनगर के जेवर क्षेत्र स्थित गांव बनवारीवास उर्फ बनवारीपुर में 15 वर्षीय मासूम गोपाल शर्मा की जघन्य हत्या के विरोध में हापुड़ का ब्राह्मण समाज आंदोलित हो उठा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गौतमबुद्धनगर के जेवर क्षेत्र स्थित गांव बनवारीवास उर्फ बनवारीपुर में 15 वर्षीय मासूम गोपाल शर्मा की जघन्य हत्या के विरोध में हापुड़ का ब्राह्मण समाज आंदोलित हो उठा है। घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने नगर पालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद शर्मा के नेतृत्व में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। समाज के सदस्यों का कहना है कि जिस निर्ममता से मासूम गोपाल की हत्या की गई, उसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में भारी रोष है।

महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी ईला प्रकाश के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस हत्याकांड के सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर अपराधियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। महासभा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की, तो इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, बॉबी पाठक, रोहित शर्मा, अनुराग वत्स, दीपक शर्मा, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, कपिल शर्मा, डॉ. करुण शर्मा, निशांत शर्मा, अभिषेक कौशिक, प्रशांत कौशिक, अमरनाथ शर्मा और संजय त्यागी सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.