संभल में भाइयों का झगड़ा रोकना पड़ा भारी, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला

संभल

संभल जनपद के थाना रायसत्ती क्षेत्र के मियां सराय इलाके में दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराना एक युवक के लिए भारी पड़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के थाना रायसत्ती क्षेत्र के मियां सराय इलाके में दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर दोनों भाइयों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मियां सराय क्षेत्र में शरीफ के दो बेटे सलीम और सिकंदर किसी पारिवारिक बात को लेकर घर के बाहर आपस में झगड़ रहे थे। देखते ही देखते दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि वे लात-घूसों पर उतर आए, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले इसराइल के पुत्र लुकमान ने इंसानियत के नाते स्थिति को संभालने और दोनों भाइयों को अलग करने का प्रयास किया। चश्मदीदों के मुताबिक, लुकमान सिर्फ दोनों को शांत करा रहा था, लेकिन तभी दोनों भाइयों ने अपना आपसी झगड़ा भुलाकर लुकमान पर ही धावा बोल दिया।

अचानक हुए इस अप्रत्याशित हमले में लुकमान गंभीर रूप से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित परिजन घायल लुकमान को तुरंत थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद लिखित तहरीर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि लुकमान पर बिना किसी उकसावे के बेरहमी से हमला किया गया।

थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल युवक को चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विधिक जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.