बिधूना: किशोर गंज सब्जी मंडी में चूड़ी दुकान में लगी भीषण आग; 3 लाख का कीमती सामान जलकर खाक, नागरिकों ने समरसेबल चलाकर पाया काबू

बिधूना

औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत किशोर गंज सब्जी मंडी से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत किशोर गंज सब्जी मंडी से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ मंगलवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक चूड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरी मंडी में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार का करीब 3 लाख रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही स्थानीय दुकानदारों और सजग नागरिकों ने खुद मोर्चा संभालते हुए भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान से उठती लपटें देख पड़ोसियों के उड़े होश, घर पर थे दुकानदार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराना बिधूना निवासी अरविंद अग्रवाल के पुत्र किशन अग्रवाल की किशोर गंज सब्जी मंडी में किशन चूड़ी सेंटर के नाम से दुकान है। रोज की तरह बाजार में चहल-पहल थी, तभी मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे अचानक दुकान के भीतर शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी भड़की और आग लग गई।

सब्जी मंडी जैसे सघन क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। आग की भयावहता को देखते हुए नागरिकों ने दमकल विभाग का इंतजार करने के बजाय खुद ही बचाव कार्य शुरू कर दिया।

आसपास के घरों और दुकानों में लगे समरसेबल पंप को चालू कर पाइपों के माध्यम से पानी की बौछारें डालना शुरू किया गया। सजग नागरिकों और स्थानीय दुकानदारों के सामूहिक व साहसिक प्रयास से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका और इसे पूरी मंडी में फैलने से रोक लिया गया।

3 लाख का माल राख, पीड़ित परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भीषण आग शांत होने के बाद जब दुकान का शटर खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर पीड़ित दुकानदार और उसका परिवार फफक कर रो पड़ा। पीड़ित किशन अग्रवाल के मुताबिक, इस अग्निकांड में दुकान के अंदर बिक्री के लिए रखी गईं सभी प्रकार की कीमती चूड़ियां, कंगन, प्रसाधन और सौंदर्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुकान में लगभग 3 लाख रुपये का माल मौजूद था, जिसका अब एक हिस्सा भी सुरक्षित नहीं बचा है। इस अचानक हुए बड़े नुकसान से पीड़ित व्यापारी परिवार को गहरा आर्थिक झटका लगा है। स्थानीय व्यापार मंडल ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.