दानपुर: जिरौली के प्राचीन जोली चामण मंदिर पर एकादशी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और शिकंजी, पूर्व प्रधान राहुल सिंह ने दिया भाईचारे का संदेश

दानपुर/जिरौली

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम जिरौली में एकादशी पर्व के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का एक अनूठा और प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम जिरौली में एकादशी पर्व के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का एक अनूठा और प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच समस्त ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से गांव के ऐतिहासिक व प्राचीन जोली चामण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और राहगीरों के लिए विशाल ठंडे शरबत एवं नींबू शिकंजी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य की राहगीरों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, महंत गोपाल जी ने बताया एकादशी का महत्व

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की ज्येष्ठ मास की इस भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों ने सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर मुख्य मार्ग पर राहगीरों को रोक-रोककर ठंडा शरबत और नींबू की शिकंजी पिलाई। इस दौरान मंदिर के पूजनीय महंत गोपाल जी महाराज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म में एकादशी व्रत और इस पावन तिथि का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन भूखे को अन्न और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य और श्रेष्ठ मानव सेवा है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जिरौली के ग्रामीण हर वर्ष इसी प्रकार पूरी सहभागिता के साथ धार्मिक व जनहित के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

एकता और भाईचारे से ही मजबूत होगा समाज: पूर्व प्रधान राहुल सिंह

इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्र के सम्मानित नेता व पूर्व प्रधान ठाकुर राहुल सिंह ने फीता काटकर वितरण कार्य को गति दी। उन्होंने ग्रामवासियों के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, कौमी एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की।

भक्तिमय माहौल में डूबा रहा मंदिर परिसर, इनका रहा विशेष सहयोग

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में वर्तमान ग्राम प्रधान राज्यपाल सिंह, योगेश चौहान, लाल समोसे वाले, डॉक्टर राजकुमार, दरोगा जी और चौधरी बादशाह सहित समस्त जिरौली ग्रामवासियों ने तन-मन-धन से अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया।

आयोजन के दौरान पूरा जोली चामण मंदिर परिसर भगवान के जयकारों और मधुर भजन-कीर्तनों से गुंजायमान रहा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने ठाकुर जी की आरती उतारी और सामूहिक रूप से गांव व देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति के लिए मंगल प्रार्थना की।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.